दुनिया की पहली ट्रांसजेंडर इंटरनैशनल क्रिकेटर डैनिएल ने आईसीसी के बैन के बाद लिया संन्यास
आईसीसी द्वारा महिला क्रिकेट में ट्रांसजेंडर्स पर बैन लगाए जाने के बाद दुनिया की पहली ट्रांसजेंडर इंटरनैशनल क्रिकेटर डैनिएल मैकगैही ने क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया में जन्मीं 29 वर्षीय कनाडाई खिलाड़ी ने आईसीसी के फैसले के बाद कहा, "मैं अपने खेल में समानता लाने के लिए लड़ना बंद नहीं करूंगी।"