दुनिया की सबसे उम्रदराज़ इंसान का 118 साल की उम्र में हुआ निधन
दुनिया की सबसे उम्रदराज़ इंसान व फ्रांसीसी नन सिस्टर आंद्रे का 118 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। नन बनने से पहले सिस्टर आंद्रे का नाम लूसिल रैंडन था और उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बच्चों की देखभाल की थी। युद्ध के बाद उन्होंने एक अस्पताल में 28 साल तक अनाथ व बुज़ुर्गों की सेवा की थी।