'टेस्ट ऐटलस' ने सूखे जौ के रस्क पैक्सिमडी के ऊपर मिज़िथ्रा चीज़, टमाटर, ऑलिव, केपर्स, ऑरिगेनो और ऑलिव ऑइल डालकर बनाए जाने वाले ग्रीक सलाद 'डाकोस' को दुनिया का सबसे अच्छा सलाद चुना है। मेचॉइया सलाद (ट्यूनीशिया) दूसरे स्थान पर है। इसके बाद ग्रीक सलाद, स्मैक्ड क्यूकंबर, ओवचार्स्का सलाटा, हूरिया, कैप्रीस सलाद, फतॉश, शॉप्स्का सलाटा और स्नेज़ंका सलाटा हैं।