हेनली ऐंड पार्टनर्स द्वारा जारी की गई दुनिया के 10 सबसे धनवान शहरों की नई सूची में तकरीबन 3.5 लाख मिलियनेयर के साथ न्यूयॉर्क (अमेरिका) शीर्ष पर है। अमेरिका का बे एरिया (3.05 लाख मिलियनेयर) इसमें दूसरे स्थान पर है। इसके बाद टोक्यो (जापान), सिंगापुर, लंदन (यूके), लॉस एंजेलिस (अमेरिका), पेरिस व इल-दे-फ्रांस, सिडनी (ऑस्ट्रेलिया), हॉन्ग-कॉन्ग और बीजिंग (चीन) हैं।