दुनिया के कई हिस्सों में दिखा पूर्ण सूर्य ग्रहण, तस्वीरें आईं सामने
अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में सोमवार को पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखा जिसकी तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। हालांकि, यह पूर्ण सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई दिया। पूर्ण सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी की सीध में आकर सूर्य को पूरी तरह ढक लेता है। अगला पूर्ण सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को दिखाई देगा।