दुनिया के प्रमुख शहरों में प्रति वर्ग मील पर हैं कितने सीसीटीवी कैमरे?
फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के प्रमुख शहरों में प्रति वर्ग मील पर सीसीटीवी कैमरों के मामले में दिल्ली (1,826.6 सीसीटीवी कैमरे/वर्ग मील) सबसे ऊपर है। गौरतलब है कि रिपोर्ट में शीर्ष 10 शहरों में लंदन (1138.5), चेन्नई (609.9), शंघाई (408.5), सिंगापुर (387.6) व वुहान (339) शामिल हैं और मुंबई (157.4) 18वें स्थान पर है।