दुनिया के बेस्ट क्रिकेटर हैं जडेजा, मैदान पर हर चीज़ में योगदान देते हैं: सुनील गावस्कर
पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के प्रदर्शन की तारीफ की है। उन्होंने कहा, "जडेजा संभवतः दुनिया के बेस्ट क्रिकेटर हैं...बल्लेबाज़ी, गेंदबाज़ी और फील्डिंग हर तरीके से योगदान देते हैं। वह टीम के लिए मायने रखते हैं और ड्रेसिंग रूम का माहौल भी खुशनुमा रखते हैं।"