दुनिया के शीर्ष 50 प्रदूषित शहरों में भारत के 39 शहर शामिल; सूची जारी

स्विस संगठन IQAir द्वारा जारी 'वर्ल्ड एयर क्वॉलिटी रिपोर्ट-2022' के अनुसार, दुनिया के शीर्ष 50 प्रदूषित शहरों में 39 भारतीय शहर शामिल हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार, शीर्ष 20 प्रदूषित शहरों में भिवाड़ी (राजस्थान), दिल्ली, दरभंगा और असोपुर (बिहार), गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) और धारूहेड़ा (हरियाणा) शामिल हैं। लाहौर (पाकिस्तान) इस सूची में सबसे ऊपर है जिसके बाद होटान (चीन) है।

Load More