दुनिया के सबसे अमीर परिवार अल नाहयान शाही परिवार के पास है ₹4,000 करोड़ का महल
ब्लूमबर्ग के अनुसार, दुनिया के सबसे अमीर परिवार दुबई के अल नाहयान शाही परिवार के पास ₹4,078 करोड़ का राष्ट्रपति महल, 8 निजी जेट व मैनचेस्टर सिटी फुटबॉल क्लब का स्वामित्व है। यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान के भाई के पास 700 से अधिक कारों का कलेक्शन है। इस परिवार की कुल संपत्ति $232.2 बिलियन है।