दुनिया के सबसे अमीर शख्स मस्क की हो सकती है हत्या: पिता एर्रोल
दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के पिता एर्रोल ने आशंका जताई है कि अमेरिकी सरकार के खिलाफ जाने पर उनके बेटे की हत्या हो सकती है। दरअसल, उनसे पूछा गया था कि क्या 'छद्म सरकार' एलन की हत्या कर सकती है। इससे पहले मस्क ने मज़ाक में कहा था कि रहस्यमय परिस्थितियों में उनकी मौत हो सकती है।