दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र सियाचिन में शहीद हुए अग्निवीर लक्ष्मण, सेना ने दी श्रद्धांजलि
महाराष्ट्र के रहने वाले अग्निवीर गावते अक्षय लक्ष्मण दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र सियाचिन पर ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए हैं। सेना के फायर ऐंड फ्यूरी कॉर्प्स ने शहीद सैनिक को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी तस्वीर शेयर की। फायर ऐंड फ्यूरी कॉर्प्स ने लिखा, "हमारे सभी रैंक के लोग अग्निवीर (ऑपरेटर) लक्ष्मण के सर्वोच्च बलिदान को...सलाम करते हैं।"