दुनिया के सबसे पाबंद एयरपोर्ट्स की सूची हुई जारी, बेंगलुरु पहले स्थान पर
एविएशन एनालिटिक्स फर्म सीरियम द्वारा जारी दुनिया के सबसे पाबंद एयरपोर्ट्स की सूची में बेंगलुरु का केम्पेगौड़ा इंटरनैशनल एयरपोर्ट पहले स्थान पर है। बेंगलुरु एयरपोर्ट जुलाई में 87.51%, अगस्त में 89.66% और सितंबर में 88.51% पाबंद रहा। बेंगलुरु एयरपोर्ट के बाद अमेरिका के सॉल्ट लेक सिटी इंटरनैशनल एयरपोर्ट और हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनैशनल एयरपोर्ट का स्थान है।