दुनिया के सबसे बड़े आइसबर्ग ने 30 साल बाद बहना किया शुरू
दुनिया के सबसे बड़े आइसबर्ग A23a ने मूव करना शुरू कर दिया है और यह गर्म पानी की ओर बह रहा है। लगभग 4,000 वर्ग किमी के क्षेत्र वाला यह आइसबर्ग 1986 में अंटार्कटिक की कोस्टलाइन से टूटा था और तीन दशकों से अधिक समय से वेडेल सागर में था। इसके अंटार्कटिक सर्कम्पोलर करंट में बह जाने की संभावना है।