दुनिया के सबसे बड़े कन्वेंशन सेंटर में से एक दिल्ली की 'यशोभूमि' की क्या विशेषताएं हैं?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को द्वारका (दिल्ली) में दुनिया के सबसे बड़े कन्वेंशन सेंटर में से एक 'यशोभूमि' के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। ₹5,400 करोड़ की लागत से 8.9 लाख वर्ग मीटर से अधिक के कुल परियोजना क्षेत्र में विकसित 'यशोभूमि' में 11,000 प्रतिनिधियों के बैठने की क्षमता है और इसमें 15 सम्मेलन कक्ष व 13 मीटिंग रूम्स हैं।