दुनिया के सबसे बड़े बैंक आईसीबीसी ने रैनसमवेयर हमले के बाद फिरौती का किया भुगतान
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, रैनसमवेयर हमले का शिकार हुए इंडस्ट्रियल ऐंड कमर्शियल बैंक ऑफ चाइना (आईसीबीसी) ने उसे निशाना बनाने वाले ग्रुप लॉकबिट को फिरौती का भुगतान किया है। संपत्ति के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी ऋणदाता आईसीबीसी की अमेरिकी इकाई ने बताया था कि हमले से उसके कुछ सिस्टम प्रभावित हुए जिससे उसका व्यापार प्रभावित हुआ था।