दुनिया के सबसे बड़े बैंक आईसीबीसी पर हुआ रैनसमवेयर हमला
इंडस्ट्रियल ऐंड कमर्शियल बैंक ऑफ चाइना (आईसीबीसी) की अमेरिकी शाखा गुरुवार को रैनसमवेयर हमले से प्रभावित हुई। संपत्ति के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी ऋणदाता आईसीबीसी की अमेरिकी इकाई ने बताया कि हमले से उसके कुछ सिस्टम प्रभावित हुए हैं और वह इसकी जांच कर रही है। लॉकबिट नामक रैनसमवेयर ग्रुप पर हमले की साज़िश रचने का संदेह है।