दुनिया के सबसे बड़े सॉवरेन वेल्थ फंड को हुआ $34 बिलियन का घाटा
नॉर्वे के सॉवरेन वेल्थ फंड ने बताया है कि उसने इस साल की तीसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में $34 बिलियन का घाटा दर्ज किया है। दरअसल, $1.4 ट्रिलियन का यह फंड दुनिया का सबसे बड़ा सॉवरेन वेल्थ फंड है। गौरतलब है कि इस फंड ने गैर-सूचीबद्ध रियल एस्टेट में अपने निवेश पर 3.3% का तिमाही घाटा दर्ज किया है।