दुनिया के सबसे महंगे मकानों में से एक का निर्माण कराएंगे केनेथ ग्रिफिन, $1 बिलियन होगी कीमत
रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी अरबपति हेज फंड मैनेजर और सिटाडेट एलएलसी के फाउंडर केनेथ ग्रिफिन ने दुनिया के सबसे महंगे मकानों में से एक का निर्माण करवाने की योजना बनाई है। 55-वर्षीय ग्रिफिन ने हाल ही में फ्लोरिडा में 20-एकड़ की प्रॉपर्टी खरीदी है। यह एक मेगा-एस्टेट होगा और निर्माण के बाद इसकी कीमत $1 बिलियन तक हो सकती है।