दुनिया के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट की सूची हुई जारी, 10वें स्थान पर है दिल्ली एयरपोर्ट
एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनैशनल के अनुसार, अमेरिका का हर्ट्सफील्ड-जैक्सन अटलांटा इंटरनैशनल एयरपोर्ट 2023 में दुनिया का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट रहा। इसके बाद दुबई इंटरनैशनल एयरपोर्ट (यूएई), डलास फोर्ट वर्थ इंटरनैशनल एयरपोर्ट (अमेरिका), हीथ्रो एयरपोर्ट (यूके), हानेडा एयरपोर्ट (जापान), डेनवर इंटरनैशनल एयरपोर्ट (अमेरिका) और इस्तांबुल एयरपोर्ट (तुर्किये) हैं। सूची में दिल्ली एयरपोर्ट 10वें स्थान पर है।