दुनिया के सबसे शक्तिशाली टेलिस्कोप ने सबसे दूर स्थित विशाल ब्लैकहोल का लगाया पता
दुनिया के सबसे शक्तिशाली टेलिस्कोप 'जेम्स वेब स्पेस टेलिस्कोप' ने 'जीएन-ज़ेड11' आकाशगंगा में एक विशाल ब्लैकहोल का पता लगाया है। नासा ने बताया, "यह गैलेक्सी तब अस्तित्व में थी जब हमारा ब्रह्मांड 43 करोड़ वर्ष पुराना था...यह अबतक का सबसे दूर स्थित सक्रिय विशाल ब्लैकहोल है।" टेलिस्कोप ने ब्रह्मांड की पहली पीढ़ी के तारों के सबूत का भी पता लगाया।