दुनिया के सबसे शक्तिशाली टेलीस्कोप द्वारा ली गईं बृहस्पति ग्रह की 2 तस्वीरें हुईं लीक
नासा की एक टीम ने दुनिया के सबसे शक्तिशाली टेलीस्कोप जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप द्वारा ली गईं बृहस्पति ग्रह की 2 तस्वीरें लीक कर दीं। ये तस्वीरें नासा के कमीशनिंग डॉक्यूमेंट में शामिल थीं जिससे पता चलता है कि टेलीस्कोप का एनआईआर-कैम गतिमान टार्गेट्स ट्रैक कर सकता है। मंगलवार को जारी तस्वीरों के पहले बैच में ये फोटोज़ नहीं थीं।