दुनिया के सर्वाधिक सब्सक्राइबर वाले यूट्यूबर 'मिस्टर बीस्ट' को है अस्टिग्मटिज़्म

दुनिया के सर्वाधिक सब्सक्राइबर वाले यूट्यूबर जिम्मी डॉनल्डसन (मिस्टर बीस्ट) ने बताया है कि उन्हें अस्टिग्मटिज़्म है। उन्होंने ट्वीट किया, "जानकर थोड़ा अजीब लगेगा लेकिन मुझे लगता था कि ज़्यादा दूर की चीज़ों का बहुत धुंधला दिखना सामान्य बात है...मैंने आंखें चेक कराईं...मुझे अस्टिग्मटिज़्म निकला।" जिम्मी ने कहा, "कॉन्टैक्ट लेंस पहनने शुरू किए हैं...मुझे 3 गुना बेहतर दिखने लगा है।"

Load More