दुनिया में 2023 में किन स्मार्टफोन्स की बिक्री हुई सबसे अधिक?
काउंटरपॉइंट के मुताबिक, 2023 में दुनियाभर में सर्वाधिक बिकने वाला स्मार्टफोन एप्पल का आईफोन 14 रहा। इसके बाद आईफोन 14 प्रो मैक्स, आईफोन 14 प्रो, आईफोन 13, आईफोन 15 प्रो मैक्स, आईफोन 15 प्रो, आईफोन 15, सैमसंग का गैलेक्सी ए14 5जी, गैलेक्सी ए04ई और गैलेक्सी ए14 4जी का स्थान है। पहली बार शीर्ष 7 स्थानों पर एप्पल के फोन्स हैं।