दुनिया में 7 सर्वश्रेष्ठ रेस्टोरेंट के नाम ला लिस्टे ने किए जारी
फ्रांस के रेस्टोरेंट गाइड 'ला लिस्टे' ने इस साल 99.5 स्कोर के साथ 7 रेस्टोरेंट्स को सर्वश्रेष्ठ बताया है। इसमें न्यूयॉर्क सिटी का ले बर्नार्डिन और फ्रांस का गाइ सेवॉय शामिल है। बाकी रेस्टोरेंट इंग्लैंड का लॉन्क्लूम, सेंट ट्रोपेज़ (फ्रांस) का ला वेग दऑर, बायर्सब्रॉन (जर्मनी) का श्वार्ज़वाल्डट्यूबे, टोक्यो (जापान) का सुशी साइतो और हॉन्ग-कॉन्ग का लंग किंग हीन है।