दुनिया में पहली बार आईवीएफ के ज़रिए प्रेग्‍नेंट हुई मादा गैंडा

दुनिया में पहली बार आईवीएफ के ज़रिए एक मादा गैंडा प्रेग्नेंट हुई है। जर्मनी की सरकार द्वारा समर्थित बायोरेस्क्यू प्रोजेक्ट की टीम के मुताबिक, लैब में बनाया गया भ्रूण सफलतापूर्वक एक मादा गैंडा में ट्रांसफर किया गया है। धरती पर सिर्फ 2 उत्तरी सफेद मादा गैंडा बची हुई हैं और यह प्रयोग गैंडों को विलुप्त होने से बचा सकता है।

Load More