दुनिया में पहली बार 'मिस एआई' प्रतियोगिता का होगा आयोजन, ₹17 लाख होगी पुरस्कार राशि
वर्ल्ड एआई क्रिएटर अवॉर्ड्स के तहत दुनिया में पहली बार एआई ब्यूटी पेजेंट 'मिस एआई' का आयोजन होगा जिसमें $20,000 (लगभग ₹17 लाख) से अधिक की पुरस्कार राशि दी जाएगी। एआई-जेनरेटेड मॉडल्स को उनकी ब्यूटी, एआई फीचर्स और सोशल मीडिया एंगेजमेंट के आधार पर जज किया जाएगा। 'मिस एआई' का खिताब जीतने वाले एआई क्रिएटर्स को भी पुरस्कृत किया जाएगा।