दुनिया में रहने के लिए 10 सबसे अच्छे शहर कौनसे हैं?
इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट द्वारा जारी हालिया सूची के मुताबिक, ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना रहने के लिए दुनिया का सबसे अच्छा शहर है। इसके बाद कोपेनहेगन (डेनमार्क), मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया), सिडनी (ऑस्ट्रेलिया), वैंक्यूवर (कनाडा), ज़्यूरिख (स्विट्ज़रलैंड), कैलगरी (कनाडा), जेनेवा (स्विट्ज़रलैंड) और टोरंटो (कनाडा) का स्थान है। वहीं, जापान का ओसाका और न्यूज़ीलैंड का ऑकलैंड 10वें स्थान पर है।