दुनिया में हर 11 मिनट में घरवाले या जीवनसाथी कर देते हैं एक महिला की हत्या: यूएन महासचिव

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेश ने अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस से पहले कहा है कि दुनियाभर में हर 11 मिनट में किसी महिला या लड़की की उसके जीवनसाथी या परिवार वालों द्वारा हत्या कर दी जाती है। उन्होंने कहा, "महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ होने वाली हिंसा दुनिया में सबसे तेज़ी से फैलने वाला मानवाधिकार उल्लंघन है।"

Load More