दुनिया में ज़्यादातर बल्लेबाज़ इसे नहीं खेल सकते: सूर्यकुमार के वायरल स्लाइस शॉट पर सचिन
सचिन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव द्वारा गुजरात टाइटंस के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी की गेंदबाज़ी पर लगाए गए वायरल स्लाइस शॉट की तारीफ की है। उन्होंने ट्वीट किया, "जिस तरह से उन्होंने ऐंगल बनाने के लिए बल्ले का फेस ओपन किया...वैसा करना बहुत कठिन है और विश्व क्रिकेट में ज़्यादातर बल्लेबाज़ यह शॉट नहीं खेल सकते।"