दुनिया संकट में है, नहीं पता कि ये अस्थिरता कब तक रहेगी: ग्लोबल साउथ समिट में पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ग्लोबल साउथ समिट के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए युद्ध व आतंकवाद से उत्पन्न विभिन्न चुनौतियों का ज़िक्र कर कहा, "दुनिया संकट की स्थिति में है।" उन्होंने कहा, "नहीं पता कि ये अस्थिरता कब तक बनी रहेगी। अधिकांश वैश्विक चुनौतियां ग्लोबल साउथ ने पैदा नहीं कीं लेकिन वे हमें ज़्यादा प्रभावित करती हैं।"