दुनियाभर में 1 दिन में ₹100 करोड़ से अधिक कमाने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बनी 'पठान'

शाहरुख खान व दीपिका पादुकोण अभिनीत 'पठान' रिलीज़ के पहले दिन दुनियाभर में ₹100 करोड़ से अधिक की कमाई करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ट्रैकर रमेश बाला के मुताबिक, भारत में पहले दिन ₹55 करोड़ की कमाई के साथ 'पठान' ओपनिंग डे में सर्वाधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म भी बन गई है।

Load More