दुनियाभर में 5 वर्ष से कम उम्र के 181 मिलियन बच्चे खाद्य संकट से जूझ रहे हैं: यूएन
संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष (यूनिसेफ) के मुताबिक, दुनिया भर में 5 वर्ष से कम उम्र के लगभग 181 मिलियन बच्चे गंभीर खाद्य संकट का सामना कर रहे हैं। बकौल यूनिसेफ, इनमें से 64 मिलियन बच्चे दक्षिण एशिया में हैं जबकि 59 मिलियन उप-सहारा अफ्रीका में हैं। सोमालिया में 63% बच्चे गंभीर खाद्य संकट का सामना कर रहे हैं।