दुनियाभर में 9,000 और कर्मचारियों की छंटनी करेगी एमेज़ॉन
एमेज़ॉन के सीईओ ऐंडी जेसी ने सोमवार को कहा कि कंपनी दुनियाभर में 9,000 और कर्मचारियों की छंटनी करेगी। दो महीने पहले ही एमेज़ॉन ने 18,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की घोषणा की थी। जेसी ने कहा कि यह छंटनी 'अगले कुछ हफ्तों में' होगी जिससे एमेज़ॉन वेब सर्विसेज़, पीएक्सटी सॉल्यूशंस टीम और ऐड की टीमें सर्वाधिक प्रभावित होंगी।