दुनियाभर में कई यूज़र्स ने की ट्विटर में आउटेज की शिकायत
ट्विटर ने दुनियाभर के कई हिस्सों में बुधवार को आउटेज का सामना किया जिसके कारण कई यूज़र्स को अपनी फीड रिफ्रेश करने में समस्या हुई। इस आउटेज की शिकायत अमेरिका, ब्रिटेन, जापान और भारत समेत दुनियाभर के कई यूज़र्स से शुरू हुई। ट्विटर द्वारा हाल ही में तकरीबन 200 कर्मचारियों को निकाले जाने के बाद यह आउटेज सामने आया है।