दुनियाभर में कल रात कुछ देर के लिए डाउन रहा वॉट्सऐप

दुनियाभर के कई यूज़र्स के लिए बुधवार देर रात करीब 11:45 बजे के बाद से कुछ देर के लिए वॉट्सऐप डाउन हो गया। आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट 'डाउनडिटेक्टर' के अनुसार, बुधवार देर रात को कई इंस्टाग्राम यूज़र्स ने भी इसके डाउन होने की शिकायत की। हालांकि, कुछ देर के बाद दोनों ही सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर सेवाएं बहाल हो गईं।

Load More