दुनियाभर में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन भारत में घट रहे हैं: स्वास्थ्य मंत्री
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने गुरुवार को लोकसभा में कहा कि दुनियाभर में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन भारत में घट रहे हैं। मांडविया ने आगे कहा, "हम चीन में कोविड-19 के बढ़ते मामलों और इससे होने वाली मौतों को देख रहे हैं। कोविड-19 महामारी के प्रबंधन में स्वास्थ्य विभाग काफी सक्रिय रहा है।"