दुनियाभर के कई यूज़र्स ने मंगलवार को इंस्टाग्राम और फेसबुक के डाउन होने की शिकायतें कीं। कई यूज़र्स ने इन ऐप्स से खुद-ब-खुद लॉगआउट होने या एरर मेसेज दिखने की बात कही। वहीं, आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट 'डाउनडिटेक्टर' पर भी हज़ारों यूज़र्स ने आउटेज रिपोर्ट की। बकौल रिपोर्ट्स, मेटा के मेसेंजर और थ्रेड ऐप पर भी ऐसी दिक्कतें आ रही हैं।