दुनियाभर में दिखाई दिया अगस्त 2023 का पहला सुपरमून, तस्वीरें आईं सामने
दुनियाभर में कल (मंगलवार) अगस्त, 2023 का पहला सुपरमून दिखाई दिया जिसकी तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। इस सुपरमून को 'स्टरजन मून' भी कहा जाता है जो भारत में दिल्ली, लखनऊ, बेंगलुरु और पंजाब समेत कई जगह नज़र आया। इसी महीने 30 तारीख को दुर्लभ ब्लू सुपरमून भी दिखाई देगा और साल 2023 में कुल 4 सुपरमून खगोलीय घटना होंगी।