दुनियाभर में देखा गया 2022 का सबसे बड़ा सुपरमून; तस्वीरें आईं सामने

इस साल का सबसे बड़ा सुपरमून बुधवार रात को दुनियाभर में दिखाई दिया। इस दौरान चांद पृथ्वी के सबसे करीब था और उनके बीच की दूरी 3,57,264 किलोमीटर थी। ओल्ड फार्मर्स ओमनैक के मुताबिक, जुलाई में पड़ने वाले पूर्णिमा के चांद को 'बक मून' भी कहा जाता हैं क्योंकि हिरण/नर हिरण के सींगों का विकास सामान्यतया इसी दौरान होता है।

Load More