दुनियाभर में 'मेड इन चाइना' के नाम से कैसे पहुंचती हैं उत्तर कोरिया में बनीं नकली पलकें?
उत्तर कोरिया में बनीं नकली पलकें दुनियाभर में 'मेड इन चाइना' के नाम से पहुंचती हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, चीनी कंपनियां उत्तर कोरिया से आधे तैयार माल का आयात करती हैं जिन्हें बाद में चीन में तैयार कर पैक किया जाता है। फिर तैयार पलकों को पश्चिमी देशों, जापान और दक्षिण कोरिया आदि को निर्यात किया जाता है।