दुनियाभर में हमारी बेइज़्ज़ती मत करवाओ: हसन के बयान 'भारत को अलग गेंदें मिल रही हैं' पर अकरम
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर हसन रज़ा के बयान 'भारत को वनडे विश्व कप-2023 में अलग गेंदें दी जा रही हैं' पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "इन लोगों को अपनी बेइज़्ज़ती तो करवानी ही है पूरी दुनिया में हमारी बेइज़्ज़ती मत करवाओ।" रज़ा को उनके बयान के लिए ट्रोल किया जा रहा है।