दुबई एयरपोर्ट से 2023 में यात्रा करने वाले यात्रियों में भारतीयों की संख्या रही सबसे अधिक
दुबई इंटरनैशनल एयरपोर्ट ने बताया है कि 2023 में एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले सबसे अधिक यात्रियों में भारतीयों की संख्या सबसे अधिक रही। पिछले साल एयरपोर्ट से 11.9 मिलियन भारतीयों ने यात्रा की। अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के लिए दुनिया का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट माना जाने वाला दुबई इंटरनैशनल एयरपोर्ट 104 देशों के 262 डेस्टिनेशन से कनेक्ट होता है।