दुबई के उस होटल की तस्वीरें आईं सामने जहां रुकी थीं बियॉन्से, एक रात का किराया है ₹80 लाख
अमेरिकी सिंगर बियॉन्से यूएई में 'अटलांटिस द रॉयल दुबई' होटल में रुकी थीं जिसका एक रात का किराया $100,000 (₹80 लाख+) है। 4 बेडरूम वाले इस दो मंज़िला रॉयल मैंशन में 100-साल पुराने ऑलिव के पेड़ों के साथ एक प्राइवेट फॉयर (प्रवेश), एक आउटडोर किचन और इन्फिनिटी पूल है। इसमें लाइब्रेरी के साथ अलग एंटरटेनमेंट रूम भी मौजूद है।