दुबई के शासक अल मकतूम ने पीएम मोदी को भेंट की अपनी किताब, लिखा है खास संदेश
दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी किताब भेंट की जिसपर खास संदेश लिखा हुआ है। मकतूम ने लिखा, "बीते 50 साल बहुमूल्य अनुभवों और विचारों की यात्रा रहे हैं।" किताब की तस्वीर शेयर कर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "आने वाली पीढ़ियां मकतूम के काम और ज़िंदगी से प्रेरित होंगी।"