दुबई जा रही अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा को कोलकाता एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने रोका
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे व टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा बनर्जी को सोमवार को कोलकाता एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने रोक लिया। रुजिरा कोलकाता से दुबई के लिए फ्लाइट पकड़ने वालीं थी। गौरतलब है, कथित कोयला घोटाले से जुड़े मनी लॉन्डरिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ के लिए रुजिरा को समन भेजा है।