दुबई जा रहे एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में तकनीकी खामी आने पर ओमान में कराई गई लैंडिंग

डीजीसीए ने बताया है कि एअर इंडिया एक्सप्रेस की कालीकट-दुबई फ्लाइट को तकनीकी खराबी के बाद मस्कट (ओमान) की ओर डायवर्ट किया गया। डीजीसीए ने कहा, "फॉरवर्ड गैली में...एक वेंट से जलने की गंध आने के बाद...यह फैसला लिया...गया।" इससे पहले श्रीलंकाई एयरलाइंस के एक विमान की शुक्रवार को चेन्नई एयरपोर्ट पर हाइड्रॉलिक खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी।

Load More