दुबई में इमारत की 9वीं मंज़िल से गिरकर 5 वर्षीय भारतीय बच्ची की हुई मौत
दुबई के डीएरा ज़िले में एक इमारत से गिरकर 5 साल की एक भारतीय बच्ची की मौत हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार, बच्ची की मौत इमारत की 9वीं मंज़िल पर स्थित अपार्टमेंट की खिड़की से गिरने से हुई। बकौल रिपोर्ट, आवश्यक कागज़ी कार्रवाई पूरी होने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए भारत लाया जाएगा।