दुबई में छुट्टियां मना रही हूं: अपनी सगाई की खबरों का खंडन करते हुए ऐक्ट्रेस अर्शी खान

'बिग बॉस 14' की प्रतिभागी व अभिनेत्री अर्शी खान ने अपनी सगाई की खबरों का खंडन करते हुए कहा है कि वह दुबई छुट्टियां मनाने गईं हैं। उन्होंने कहा, "मैं लगातार फिल्मों, वेब शोज़ और म्यूज़िक वीडियोज़ के लिए शूटिंग कर रही थी...वर्षों से छुट्टियों पर नहीं गई थी...दुबई में रमज़ान के पाक महीने में छुट्टियां मनाने का फैसला किया।"

Load More