दुबई में फंसा बिहार का शख्स लौटा भारत, वीडियो में कहा- बहुत खुश हूं
दुबई (यूएई) में फंसा बिहार का 24-वर्षीय मुकेश यादव 24 जुलाई को विदेश मंत्रालय की मदद से भारत लौट आया। सिवान में अपने गांव में उसने मीडिया को धन्यवाद देते हुए कहा, "मैं बहुत खुश हूं।" उसने दुबई से एक वीडियो में कहा था, "कंपनी वाले मेरे साथ मारपीट कर रहे हैं...मुझे वेतन व खाना भी नहीं दे रहे हैं।"