दुबई में बहुत गर्मी है अगर वहां एशिया कप होता तो खिलाड़ियों को दिक्कत होती: रवि शास्त्री
पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने श्रीलंका में खेले जा रहे एशिया कप 2023 के मैचों में बारिश के बीच वेन्यू दुबई शिफ्ट करने की लोगों की मांग पर प्रतिक्रिया दी है। शास्त्री ने कहा कि 50 ओवर के मैच के लिए दुबई में बहुत गर्मी है अगर वहां एशिया कप होता तो खिलाड़ियों को बहुत दिक्कत होती।